बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को किया होठों पर किस, पास में खड़े बच्चों का बन गया मुंह...

Govinda Sunita Smooch video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) बीते कई दिनों से तलाक की खबरों के चलते मीडिया में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) संग उनके तलाक को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं लेकिन इन खबरों के बीच में सुनीता-गोविंदा का एक किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बच्चे भी साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Image

Govinda Kissing Wife Sunita

Govinda Sunita Smooch video: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बर्थडे का केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि वीडियो वायरल होने की वजह गोविंदा का केक काटना है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में इस वीडियो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बच्चों के सामने उन्हें लिपकिस करती नजर आ रही हैं। लोगों को गोविंदा-सुनीता का लिप किस काफी चौंका रहा है क्योंकि अब तक इनका ऐसा कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ है।

गोविंदा-सुनीता आहूजा का लिपकिस देखकर चौंक गए बच्चे

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे ही सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा को होठों पर किस करती हैं, वैसे ही उनके बच्चों यशवर्धन और टीना का मुंह बन जाता है। दोनों शायद इस किस के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण उनके चेहरे का रंग उड़ गया। गोविंदा के साहबजादे यशवर्धन आहूजा तो केक खाने से पहले मुंह मोड़ते भी नजर आते हैं। आप गोविंदा और सुनीता का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

क्या खबरों में छाने के लिए वायरल कराया गया वीडियो

जब से इंटरनेट पर गोविंदा और सुनीता का ये वीडियो वायरल हुआ है, तब से लोग उन पर खबरों में बने रहने के लिए चालें चलने का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करके लोग बोल रहे हैं कि गोविंदा के पास यूं तो खबर में बने रहने का कोई दूसरा कारण नहीं है, इसलिए वो कभी तलाक की खबर तो कभी किसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल कराते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article