बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए अदालत में दी अर्जी, कोर्ट में एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2025, 03:47 PM IST

Govinda- Sunita Ahuja Divorce Details: एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर से खबरों में है। अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दोनों के तलाक को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Image

Image Source: Reddit

Govinda- Sunita Ahuja Divorce Details: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। काफी समय से खबरें आ रही हैं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच सब कुछ सही नहीं हैं। दोनों के तलाक को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। सुनीता आहूजा और गोविंदा का ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

कोर्ट तक पहुंचा तलाक का मामला

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी फिर से सुर्खियों में है, इसकी वजह कोई खुशी की नहीं बल्कि तलाक की खबरें हैं। Hauterrfly की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता अहूजा ने गोविंदा पर धोखा देने और क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं सुनीता अहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार सुनीता अहूजा ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की मांग की है जिसमें उन्होंने गोविंदा पर एडल्ट्री, क्रूरता और डेजर्शन जैसे आरोप लगाए हैं। सुनीता कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन गोविंदा ज्यादातर सुनवाइयों में नहीं पहुंच रहे हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है।

तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा दे चुकी हैं बयान

सुनीता आहूजा अब तक कई मीडिया इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर बयान दे चुकी हैं। अभी हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक वीडियो शेयर करते हुए भी इस पर बात की थी। सुनीता अहूजा ने तलाक की खबरों को फर्जी बताया था। गोविंदा और सुनीता अहूजा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article