बॉलीवुड

जेपी दत्ता की वजह से बॉर्डर छोड़ना चाहते थे सुनील शेट्टी, अपने मैनेजर को कहा था-" मेरा हाथ उठ जाएगा.....

Suniel Shetty not want to work with J.P Dutta: सुनील शेट्टी की हिट फिल्मों में से एक बॉर्डर में उनकी भूमिका को लोग आज भी याद रखते हैं। सुनील शेट्टी ने बॉर्डर फिल्म से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई तब वह इसे मना कर रहे थे।

Image

Suniel Shetty not want to work with J.P Dutta

Suniel Shetty not want to work with J.P Dutta: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी( Suniel Shetty) अपने हिट किरदारों के लिए जाने जाते हैं। बॉर्डर, धड़कन, मोहरा जैसी फिल्मों में अपनी कमाल की परफॉरमेंस देने वाले एक्टर के आज भी लाखों फैंस हैं। सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्ड( Border) र में भैरव सिंह की भूमिका की थी जिसके लिए उन्हें बेहद पसंद किया गया था। हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ तब उन्होंने इसके लिए मन कर दिया था। जिसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता थे।

रेडियो नशा से बात करते हुए सुनिल शेट्टी ( Suniel Shetty) ने बताया कि जब बॉर्डर के लिए उन्हें रोल ऑफर हुआ तब वह जेपी दत्ता की वजह से फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। मैंने सुना था कि जेपी दत्ता एक सख्त आदमी थे, जो गुस्से में गाली-गलौज करने से नहीं कतराते थे और मैं खुद भी बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता था। जब जेपी जी मुझसे मिलने आए, तो मैंने उनसे कहा कि मैं इस बारे में सोचूंगा। लेकिन बाद में, मैंने अपने मैनेजर से कहा, मैं ऐसा नहीं कर सकता। अगर वह मुझे गाली देंगे, तो मैं हाथ उठा सकता हूं।

एक्टर ने आगे बताया कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सुनील ने कहा, पहले दिन से ही जेपी जी और मेरे बीच अच्छी दोस्ती हो गई। हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से घुलमिल गए। उन्होंने आगे बताया कि करियर के मुश्किल दौर में भी निर्देशक उनके साथ खड़े रहे और बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें काम दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article