Suniel Shetty Angry on Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी( Sunny Suniel) हाल ही में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नजर आए। अभिनेता ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और गुस्सा निकाला। उन्होंने कश्मीर राज्य पर बड़ी बात बोली। सुनील शेट्टी की बात सुनकर हर इंडियन को गर्व महसूस होगा। अभिनेता का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं सुनील शेट्टी ने क्या कहा।
सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty) ने कहा कि कश्मीर ‘हमारा’ है और देश आतंकवादियों से नहीं डरता। कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा, हमारे लिए मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सर्वशक्तिमान सब कुछ देखेगा और जवाब देगा। अभी, हमें भारतीयों के रूप में एकजुट रहने की जरूरत है। हमें उन लोगों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि एकजुट रहना चाहिए। उनको दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए सेना, नेता और हर कोई इस प्रयास में शामिल है।
उन्होंने आगे कहा, हम लोगों को एक यही काम करना है हमें ये फैसला करना है कि आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उनको ये दिखाना है कि हमें डर नहीं है, और वाकई में डर नहीं है। बताते चले कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में करीब 26 पर्यटकों की जान चली गई। निर्दोष लोगों की मौत से देश में गुस्से का महौल है और हर कोई आतंकवादियों को सजा दिलाना चाहता है।
