Sukesh Chandrashekhar's letter to Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लंबे समय से वो जेल में बंद हैं और अक्सर अपनी लेडी लव और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखते रहते हैं। इस बार भी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जेल से ही जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग फिल्म 'फतेह' की रिलीज से पहले उन्हें बधाई दी है। सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के लिए लगभग तीन पन्नों का पत्र लिखा है। इस लैटर के माध्यम से सुकेश ने जैकलीन को नए साल की बधाई दी है।
सुकेश ने लिखा, 'माई लेडी लव जैकी, माई बोट्टा बोम्मा तुम्हे नए साल की बधाई हो। बेबी गर्ल 2025 यानी यह 9 नंबर का साल। यह हमारा साल है। इसी साल मैं अपने प्यार को साबित करूंगा। इस दुनिया के सामने मैं आपके लिए अपना प्यार दिखाकर बड़ा सरप्राइज दूंगा, जो सोचता है कि मैं ओबेसेस्ड हूं और हमारा प्यार दिखावा है।'
सुकेश ने आगे लिखा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि मैं तुम्हे लेकर ओबेसेस्ड हूं क्योंकि तुम मुझसे बहुत प्यार करती हो। हम पहले से पहले हैं इसलिए एक पार्टनर के लिए आपको दीवाना होना पड़ता है। अगर आप 'प्यार' शब्द का अर्थ समझते हैं कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि दुनिया क्या सोचती है। मेरे लिए यह मायने रखता है कि आप मेरे बारे में क्या महसूस करती हूं।

Sukesh Chandrashekhar's letter
सुकेश ने इस पत्र में यह भी बताया कि यह साल जैकलीन और उनके लिए कितने सरप्राइज लेकर आने वाला है। हम दोनों फिर से एक साथ होंगे और अपने प्यार से इस दुनिया को रंग देंगे। बेबी गर्ल आप बहुत चीजों से गुजरी हो और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। 2025 को नए तरीके से शुरू करते हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि तुम्हें मुझपर और हमारे प्यार पर गर्व होगा। सुकेश ने जैकलीन की नई फिल्म 'फतेह' की सफलता के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
