बॉलीवुड

SHOCKING: Sukesh Chandrashekhar ने जेल से भेजे Jacqueline Fernandez को लव मैसेज, बोला, 'बेबी ब्लैक ड्रेस में...'

Sukesh sending love message to Jacqueline from jail: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार उसने अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को जेल से लव मैसेज भेजे हैं। सुकेश ने एक फेक नम्बर से जैकलीन को मैसेज भेजे हैं, जिनमें उसने अदाकारा से ब्लैक ड्रेस में कोर्ट आने को कहा है।

Image

sukesh chandrashekhar and jacqueline fernandez

Sukesh sending love message to Jacqueline from jail: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) कुछ दिनों पहले तक अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को जेल से प्रेमपत्र लिखा करता था, जिनको लेकर मीडिया में काफी खबरें बनती थीं लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस तक पहुंचने का नया तरीका निकाला है और एक फेक नम्बर से अदाकारा को लव मैसेज भेज रहा है। कुछ दिनों पहले सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस से डिमांड की थी कि वो कोर्ट हेयरिंग के लिए ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर आए। सुकेश ये सारे काम जेल में बैठे-बैठे कर रहा है, जो कि चौंकाने वाली बात है।

इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर ने 30 जून 2023 को जैकलीन फर्नांडिस को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अदाकारा से डिमांड की थी कि वो ब्लैक ड्रेस में कोर्ट आएं। मैसेज में सुकेश ने लिखा था, 'बेबी इस महीने 6 तारीख को तुम ब्लैक कुर्ता या कोई ब्लैक ड्रेस पहनकर आना ताकि मुझे पता चल सके कि तुम्हें मेरे सारे मैसेज मिल रहे हैं। बेबी मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं, मेरी तरफ से तुम्हें ठेर सारा प्यार...। आई लव यू बेबी... तुम हमेशा मेरी रहोगी।'

सुकेश ने मैसेज में आगे लिखा था, 'बेबी मुझे पता है कि तुम मुझसे थोड़ी नाराज हो। बेबी तुम इन ट्रोल्स की चिंता न करना क्योंकि इनका हमारी जिंदगी में कोई मतलब नहीं है। तुम मेरी रानी हो... रॉकस्टार हो। तुम जल्द ही सुपरस्टार बनोगी।' बताते चलें कि अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर नहीं पहुंची थीं, जिस कारण सुकेश नाराज हो उठा था। उसने जैकलीन को नाराजगी में कुछ और भी मैसेज किए थे, जिनमें उसने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article