बॉलीवुड

Stree 2 Twitter Review: श्रद्धा कपूर को देख गदगद हुए लोग, अक्षय कुमार के कैमियो ने उड़ाया गर्दा

Shraddha Kapoor film Stree 2 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गई है। इस मूवी को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

stree 2 (1)

Stree 2 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी पंकज त्रिपाठी भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। काफी समय से स्त्री 2 का बज बना हुआ था ऐसे में लोग भारी तादाद में इस मूवी को देखने जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ये मूवी छाई हुई है। रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ट्रेंड करने लगी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं स्त्री 2 देखने के बाद लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं।

स्त्री 2 को दिए पूरे नंबर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ट्विटर पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। फिल्म को लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया है। वहीं राजकुमार राव भी छा गए हैं। बता दें कि पंकज त्रिपाठी और बाकी एक्टर्स ने भी जमकर धमाल मचाया है। ट्विटर पर लोग इन तीनों की एक्टिंग पर फिदा हो गए हैं। इस रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार ने धांसू कैमियो किया है, जिसकी वजह से लोग गदगद हो गए हैं।

पहले दिन कितना कमाएगी स्त्री 2

बताते चलें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हुई है। ऐसे में फिल्म पहले दिन 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं लोगों का मानना है कि ये नंबर और भी बढ़ सकते हैं। बता दें कि आज अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और फिल्म वेदा भी रिलीज हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 इन फिल्मों से टकरा रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article