बॉलीवुड

Stree 2 Advance Booking: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को मिला धमाकेदार रिस्पॉन्स, पहले दिन बिकी इतनी टिकटे

Stree 2 Advance Booking: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के गानों ने धमाल मचा रखा है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आइए जानते हैं फिल्म के एडवांस बुकिंग को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image

Stree 2 Advance Booking (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Advance Booking: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'स्त्री 2', अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' रिलीज होगी। तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा बज स्त्री 2 को लेकर है। स्त्री 2 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को प्री प्रोन कर दिया है। फिल्म का पहला शो 14 अगस्त से रात 9:30 बजे से देख सकते हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 17 लाख की कमाई कर ली है। कुछ ही घंटों में फिल्म 20 लाख का आकंड़ा पार कर लेगी। अभी फिल्म के लिमिटेड शो है जिनके लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। हॉरर-कॉमेडी जोनर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

एडवांस बुकिंग में स्त्री2 ने की बंपर कमाई

एडवांस बुकिंग को देखकर साफ लगता है कि स्त्री 2 खेल खेल में और वेदा को कड़ी टक्कर देगी। कमाई के मामले में दोनों फिल्मों से आगे निकल जाएगी। स्त्री 2 से पहले हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या रिलीज हुई थी। मुंज्या में शरवरी वाघ और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। इससे पहले शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शैतान में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आई थी। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने पसंद किया था। श्रद्धा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article