Madhubala Biopic: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) के आज भी करोड़ों चाहनेवाले हैं। एक्ट्रेस को उनकी लाजवाब एक्टिंग और बेशुमार खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। इस बीच अब सोनी पिक्चर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। 40 से 50 के दशक ही लेजेंडरी बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक की अनाउंसमेंट हो गई है। बीते काफी समय से इसको लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की अनाउंसमेंट का एक पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि आलिया भट्ट स्टारर डार्लिंग्स को डायरेक्ट करने वालीं जस्मीत के रीन (Jasmeet K Reen) फिल्म को डायरेक्ट करने वाली हैं।
जिस वजह से फिल्म को लेकर फैंस ने और भी उम्मीदें जगा ली हैं। हालांकि फिल्म की कास्ट को लेकर फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
मधुबाला की बायोपिक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला को उनकी फिल्म मुगल-ए-आजम में काफी पसंद किया गया था। उनकी अदाओं के आज भी लोग फैंस हैं, मधुबाला की बायोपिक के लिए किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा, इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर मधुबाला का फर्स्ट पोस्टर अब तेजी से वायरल होने लगा है। लोग फिल्म को लेकर अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं।
