बॉलीवुड

लाइव कॉन्सर्ट के बीच सोनू निगम को हुआ भयानक पीठ दर्द, कराहते देख फैंस का फटा कलेजा

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 01:11 PM IST

Sonu Nigam Back Pain: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम को एक लाइव इवेंट के दौरान भयानक पीठ दर्द का सामना करना पड़ा। इस घटना से जुड़ा सोनू निगम ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। सोनू निगम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Sonu Nigam

Sonu Nigam Back Pain: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनू निगम को पुणे चल रहे एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पीठ में भयानक दर्द उठा है। इस इवेंट से जुड़ी सोनू निगम की एक के एक बाद एक तस्वीरें और वीडियोज सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोनू निगम से जुड़ी इस खबर आने के बाद से सिंगर के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इतना होने के बाद भी सोनू निगम ने कॉन्सर्ट को पूरा किया। इस घटना से जुड़ा सोनू निगम ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू निगम अपनी सेहत की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।

रीढ़ में सुई चुभ गई

सिंगर सोनू के द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहले सोनू निगम इवेंट में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सोनू निगम को भयानक पीठ में दर्द हुआ। जिसके बाद सिंगर लड़खड़ाते हुए नजर आए। सिंगर ने दर्द को बयां करते हुए कहा, 'ऐसा लगा जैसे रीढ़ में सुई चुभ गई हो।' लेकिन इसके बाद भी सिंगर इवेंट में आए फैंस को निराश नहीं किया। दर्द के बीच भी सोनू निगम ने शो को पूरा किया। सोनू निगम के इस वीडियो पर लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने किए ये कमेंट

सोनू निगम के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आए। किसी ने सिंगर की सेहत के लिए दुआ की, तो कोई उनकी

हौसला अफजाई करता नजर आया। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स सिंगर को गेट वेल सून कहते दिखे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article