बॉलीवुड

महेश भट्ट संग शादी के बाद सोनी राजदान बॉलीवुड में झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें, कहा- 'मुझे कोई काम नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 1, 2025, 09:38 AM IST

Songs of Paradise Soni Razdan on Career: डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अभी हाल ही में इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी के बाद उनकी करियर काफी मुश्किलों से भरा रहा। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

Image

Image Source: Soni Razdan Instagram

Soni Razdan on Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां और जानी-मानी अदाकारा सोनी राजदान (Soni Razdan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज (Songs of Paradise) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में सोनी राजदान की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच एक्ट्रेस सोनी राजदान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनी राजदान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर बात करती हुई नजर आईं। इस दौरान सोनी राजदान ने अपने करियर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

सोनी राजदान ने करियर को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस सोनी राजदान एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सोनी राजदान का एक इंटरव्यू है जिसमें वो अलग-अलग मुद्दों पर बात करती नजर आईं। सोनी राजदान ने News18 से इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं इस इंडस्ट्री में बहुत सालों से हूं। इन सालों में बहुत कुछ बदला है। अब तो ये बिल्कुल अलग दुनिया लगती है। जब मैंने शुरू किया था मैं अच्छा काम कर रही थी। फिर अचानक मेरी शादी महेश भट्ट (Mahesh) हुई और उसके बाद मुझे कोई काम नहीं मिला।' इसके आगे उन्होंने बताया, 'मुझे कहीं से फीडबैक मिला कि अब वो फलाने की पत्नी है, उसे काम करने की क्या जरूरत? मैं बहुत गुस्सा हुई। लेकिन फिर मुझे टीवी शो बुनियाद मिल गया और उसके बाद मुझे कुछ अच्छी फिल्मों में काम मिला। उससे पहले मैं बहुत परेशान थी। लेकिन आज ये चीजें बदल गई हैं।'

इस एक्ट्रेस संग काम कर रही हैं सोनी राजदान

सोनी राजदान अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में एक्ट्रेस साबा आजाद (Saba Azad) के साथ के साथ नजर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article