बॉलीवुड में नेपोटिज्म एक ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर हमेशा बवाल होता है। इस मुद्दे पर सभी स्टार्स की अपनी अपनी राय है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राजकुमार राव सोनम से पूछते हैं कि किसी स्टार के बेटे या बेटी होने का कितना फायदा मिलता है। सोनम कहती हैं आपको क्या लगता है क्या मदद मिलती है। इस पर राजकुमार कहते हैं कि मुझे लगता है कि हां, आपको पहली फिल्म के दौरान मदद मिलती है। हालांकि बाद में आपके काम को देखकर ही फिल्में मिलती है। सोनम कहती हैं कि मुझे फिल्मों में 5 साल पहले ब्रेक मिला था। इसके जवाब में एक्टर कहते हैं कि आपको सबसे पहले संजय लीला भंसाली को असिस्ट करने का मौका मिला था।
सोनम कहती हैं कि उस समय मैं 17 साल की थी। तब मैंने अपने पापा को कहा था कि मुझे फिल्मों में डायरेक्टर्स को असिस्ट करना है। उन्होंने पूछा कि किसी के साथ काम करना चाहती हो। मैंने संजय लीला भंसाली का नाम लिया था। उन्होंने कहा कि मैं उसे नहीं जानता हूं। तुम आदित्य, सुभाष इन सबके साथ काम कर लो। ये मेरे अच्छे दोस्त है। इनके साथ तुम बहुत कुछ सीखोगी। मैं भी बहुत जिद्दी बच्ची थीं और मैंने कहा कि मैं सिर्फ संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हूं। तब उन्होंने कहा था कि तुम खुद देखो कैसे काम करना है।
वायरल हुआ सोनम का वीडियो
इस पर राजकुमार राव कहते हैं कि आपके पास ऑप्शन थे। मैंने यही कहा कि स्टार किड होने का फायदा होता है कि आपके पास मौका होता है। लेकिन हम जैसे आउट साइडर जिन्हें नहीं पता कि क्या करना है। किसके पास जाए। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं। सोनम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये अनिल कपूर की बेटी है। दूसरे यूजर ने लिखा,अगर ये अनिल कपूर की बेटी नहीं होती तो इसे फिल्में तक नहीं मिलती। तीसरे यूजर ने लिखा, ये देखो असली स्ट्रगल है।
