Sonam Bajwa Entry in Border 2: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2( Border 2) को लेकर जबरदस्त बज पहले से ही बना हुआ था, और अब मेकर्स ने इसमें एक नया तड़का लगा दिया है। जी हां, पंजाबी इंडस्ट्री की ग्लैम डॉल और बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने यह खबर शेयर करते हुए फैंस के दिल में घंटियाँ बजा दी हैं।
सोनम बाजवा की एंट्री से फिल्म की स्टारकास्ट और ज्यादा दमदार हो गई है। वह अपनी ग्लैमरस स्क्रीन प्रेज़ेंस और नैचुरल ऐक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सोनम का किरदार अहम होगा और कहानी में उनका रोल एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा। जो कहानी को नया ट्विस्ट देने वाला है।
फिल्म में पहले से सनी देओल( Sunny Deol) और वरुण धवन ( Varun Dhawan) की जोड़ी ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट क्रिएट कर रखा है। अब सोनम की एंट्री ने सचमुच इस प्रोजेक्ट को हॉट टॉपिक बना दिया है। बता दें कि सोनम बाजवा को, दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) के ओपॉजिट लिया गया है, वह फिल्म में दिलजीत के किरदार का लव इन्टरेस्ट बनने वाली है।
फैंस ने दिए रिएक्शन
बात करें फैंस के रिएक्शन की तो सोशल मीडिया पर यह अपडेट आते ही फैंस ने जमकर रिएक्ट किया। किसी ने लिखा “अब तो बॉर्डर 2 सुपरहिट पक्की”, तो किसी ने कहा “दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा एक फ्रेम में? Can’t wait!”
बताते चले कि बॉर्डर 2 को भूषण कुमार और जेपी दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। जिसकी अपडेट स्टार्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म देशभक्ति और इमोशन का वही मैजिक दोबारा जिंदा करेगी, जो 1997 की बॉर्डर में देखा गया था। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
