बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हमेशा चर्चा में बने हुए रहते हैं। ये जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से भी एक है। सोनाक्षी अक्सर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस समय-समय पर शेयर करती रहती हैं।हाल ही में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ अपनी ननद की शादी में नजर आई, जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कपल इस शादी में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट कैरी किया था। वहीं उनके पति ट्विनिंग करते हुए सफेद और लाल शर्ट में नजर आ रहे हैं। अब ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस ने बेचा अपार्टमेंट
इन फोटोज को शेयर करते हुए जहीर ने लिखा- ‘मेरी बहना की शादी है..’ इसके साथ एक्टर ने एक हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। सात साल तक डेटिंग करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में बांद्रा वेस्ट में अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2020 में 14 करोड़ में अपनी प्रॉपर्टी खरीदी थी। 22.50 करोड़ रुपये में इस अपार्टमेंट को बेचा है।
