Sonakshi Sinha's savage reply to the troll: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने लगभग 7 सालों तक जहीर इकबाल को डेट करने के बाद 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने काफी समय तक लोगों से अपने रिश्ते को छुपाए रखा था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल के फैन्स उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीतने में सफल रही है। हाल ही में एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर कमेंट करते हुए कहा कि दोनों का जल्द ही तलाक होगा। इस कमेंट पर सोनाक्षी सिन्हा ने उस यूजर को लताड़ लगाई है।
तलाक के कमेंट पर सोनाक्षी ने यूजर को लगाई लताड़
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपका तलाक भी करीब ही है।' यूजर का कमेंट पढ़ने के बाद सोनाक्षी सिन्हा आगबबूला हुईं। उन्होंने कमेंट को अनदेखा ना करते हुए उस यूजर को खूब खरी-खोटी सुनाई। दबंग एक्ट्रेस ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'पहले तेरी मम्मी पापा करेंगे, फिर हम.. प्रॉमिस।' कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को सपोर्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर किसी का भी कमेंट पसंद नहीं करती है।
ऐसा पहली नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने ट्रोल किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने जब मुस्लिम धर्म में जहीर इकबाल से शादी की, तब भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने बीते साल 23 जून को जहीर इक़बाल संग शादी की थी। शादी करने के बाद जहीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी होस्ट किया था। इस पार्टी में सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे।
