बॉलीवुड

Son of Sardar 2: रवि किशन नहीं संजय दत्त थे मेकर्स की पहली पसंद, ऐसे हुई एक्टर की एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 13, 2025, 02:29 PM IST

Son of Sardar 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रवि किशन की जगह मेकर्स संजय दत्त को कास्ट किया था। संजय दत्त के बाहर होने के बाद फिल्म में रवि किशन की एंट्री पक्की हुई।

Image

Image Source: Son of Sardar

Son of Sardar 2 Sanjay Dutt: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस फिल्म में नजर आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से वो फिल्म में नजर नहीं आए। इसी बीच अब ये खुलासा हो गया है कि संजय दत्त को फिल्म में कौन सा रोल ऑफर हुआ था।

संजय दत्त को ऑफर हुआ था ये रोल

एक्टर संजय दत्त इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' में संजय दत्त को कास्ट कर लिया गया था लेकिन शूटिंग पर नहीं पहुंच पाने की वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसी बीच रवि किशन (Ravi Kishan) ने ट्रेलर इवेंट के दौरान खुलासा किया कि 'संजू बाबा को मेरा वाला रोल पहले करना था, लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बनी। अजय सर ने मुझ पर भरोसा दिखाया और कहा, ‘रवि, तुम ये कर सकते हो।' रवि किशन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। संजय दत्त के फैंस फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में को काफी मिस करने वाले हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अजय देवगन और रवि किशन के साथ मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh), नीतू बजवा (Neeru Bajwa), और दिवंगत एक्टर मुकुल देव (Mukul Dev) भी अहम रोल में हैं। अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article