बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: रिलीज से पहले सीबीएफसी ने अजय देवगन स्टारर के कई डायलॉग्स में किए बड़े बदलाव, जानिए यहां

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने कई डायलॉग को निर्माताओं से ठीक करने को कहा है। अच्छी बात यह है कि इस मूवी से किसी भी सीन को हटाया नहीं गया है।

Image

Ajay Devgn's Son Of Sardaar 2

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की नई रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' कल यानी 1 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। टिकट खिड़की पर भी लोगों द्वारा इस मूवी की धड़ाधड़ बुकिंग की जा रही है। 'सन ऑफ सरदार 2' साल 2012 में रिलीज हुई अजय देवगन की सुपरहिट मूवी 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। इस मूवी को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'सन ऑफ सरदार 2' के रिलीज होने से इसके कुछ डायलॉग में बदलाव करने के लिए कहा है।

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की जांच समिति ने निर्माताओं से 'सन ऑफ सरदार 2' में कुछ डायलॉग्स को ठीक करने को कहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम जहां आया है, उसे म्यूट किया जाएगा। 'आइटम' शब्द की जगह 'मैडम' शब्द का इस्तेमाल करने को कहा है। इसके अलावा 'कुत्ते की तरह' वाले डायलॉग को 'बहुत बुरी तरह' कर दिया गया।

इसके अलावा 'भगवान...' से शुरू होकर '...पे लेजिम' पर खत्म होने वाले डायलॉग को भी बदला गया है। दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड ने फिल्म में किसी भी सीन पर कैंची नहीं चलाई है। जांच समिति ने केवल कुछ डायलॉग्स को ठीक कराया है। अजय देवगन के अलावा इस मूवी में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, सन ऑफ सरदार 2, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, चंकी पांडे, शरत सक्सेना, विंदू दारा सिंह, अश्विनी कालसेकर और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article