बॉलीवुड

'सन ऑफ सरदार 2' की रोशनी वालिया ने बताया मां की परवरिश का तरीका, बोलीं- उनका कहना है प्रोटेक्शन मत भूलना...

Son Of Sardaar 2 Actress Roshni Walia Reveals About Mother Advice: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अहम भूमिका अदा की है। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के परवरिश करने का तरीका साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मम्मी ने उन्हें पूरी आजादी दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- रोशनी वालिया इंस्टाग्राम

Son Of Sardaar 2 Actress Roshni Walia Reveals About Mother Advice: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रोशनी वालिया ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। जल्द ही वह 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगी, जिसमें उन्हें देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोशनी वालिया ने हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनकी मम्मी ने उनकी परवरिश अकेले की है, क्योंकि एक्ट्रेस के माता-पिता का तलाक बहुत पहले ही हो गया था। रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने मां की परवरिश के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि उनके नियम-कायदे कभी ऐसे नहीं रहे जो उन्हें बांधकर रखें। बल्कि वह बहुत चिल रहती हैं और खुद जिंदगी को एंजॉय करने की सलाह देती हैं।

रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं आज जहां कहीं भी हूं, अपनी मां की वजह से हूं। एक्ट्रेस ने कहा, "मां के शुक्र से ही मैं सही तरीके से बड़ी हुई हूं। उन्होंने मुझे आजादी और मार्गदर्शन दोनों दिये हैं। उनके नियम कभी भी मुझे दबाव नहीं लगे, बल्कि ट्रेंडी महसूस हुए।" रोशनी वालिया ने बताया कि उनकी मां की परवरिश में खुलेपन का भी संतुलन है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मेरी मां हमेशा मुझे बढ़ावा देती हैं। वो मुझे याद दिलाती हैं कि प्रोटेक्शन कितना जरूरी है। वो मेरी बहन से भी यही चीज कहती थीं और मुझसे बोलती हैं।"

रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने उन लम्हों को भी याद किया, जब उनकी मम्मी ने उन्हें जिंदगी एंजॉय करने के लिए प्रेरित किया। रोशनी वालिया ने इस सिलसिले में कहा, "मेरी मां ने कई बार मुझे एंजॉय करने की सलाह दी। वो कहती थीं कि तुम आज रात घर में क्यों हो? जाओ पार्टी करो और मजे करो। तुमने आज ड्रिंक नहीं ली?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article