बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली (Soma Ali) आए दिन सलमान खान (Salman Khan) पर गंभीर आरोप लगाती रहती हैं। एक्ट्रेस इन आरोपों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस महज 17 साल की हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है।
एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह सलमान खान को कभी माफ नहीं करेगा। उसने 17 साल की लड़की से उसका सुकून छीन लिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सलमान के साथ -साथ उनके पापा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
सोमी ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप
सोमी ने कहा, सलमान खान तुमने 16 साल की लड़की से सबकुछ ले लिया। तुम अपने पिता की तरह हो जिसने सालों तक तुम्हारी मां के साथ बदसलूकी की। तुम अपनी मां को सुरक्षित नहीं रख पाए और तुम अपने पिता को अपना आर्दर्श मानते हो। एक्ट्रेस ने आगे कहा, तुमने संगीता, शाहीन और कई एक्ट्रेस के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं कैटरीना ने मुझे मेरे मास्टर प्रोग्राम में कॉल किया था। मैं अपनी ऑटो बॉयोग्राफी में सभी चीजों के बारे में लिखूंगी।
सोमी अक्सर सलमान पर गंभीर आरोप लगाती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों बताया था कि आखिर क्यों संगीता बिजलानी और सलमान की शादी टूट गई थी। दोनों ने एक- दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया था।
