बॉलीवुड

सलमान खान-अरबाज खान से झड़गे पर बोले सोहेल खान,कहा- 'खून के रिश्ते ज्यादा गहरे होते हैं'

Sohail Khan talk about Family Bonding: अभिनेता सोहेल खान ने हाल ही में अपने परिवार के महत्व का जिक्र किया। अक्सर फैमिली के साथ नजर आने वाले सोहेल खान ने बताया कि ये मेरी एक आर्मी है और आर्मी जितनी बड़ी होगी आप उतने ही ताकतवर होंगे। उन्होंने सलमान-अरबाज खान के साथ झगड़ों पर भी बात की।

Image

Image Source: Sohail Khan Instagram

Sohail Khan talk about Family Bonding: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान ( Sohail Khan) अक्सर अपने परिवार का बखान करते नजर आते हैं। उनके माता-पिता हो या भाई-बहन वह हर किसी के साथ घुल-मिलकर रहते हैं। सोहेल खान सोशल मीडिया के जरिए भी अपने परिवार की सरहाना करते हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने अपने परिवार के संस्कार बताए हैं, सोहेल खान ने हाल ही में बातचीत करते हुए बताया कि कैसे एक परिवार आपको हर मुश्किल से निकलने में मदद करता है। साथ ही एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि खून के रिश्ते ज्यादा गहरे होते हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए, सोहेल( Sohail Khan) ने कहा, "आज के समय में, आपके परिवार को एक सेना होना चाहिए। आपकी सेना में जितने ज़्यादा परिवार के सदस्य होंगे, आप उतने ही मज़बूत होंगे। आपको अपनी ताकत को एकजुट करना होगा, और खून से ज़्यादा मज़बूत कुछ नहीं होता।" एक्टर ने आगे बताया कि मतभेद होना लाज़मी है और आमतौर पर भाई-बहनों के साथ सबसे बड़ी गलतफहमी होती है।

सोहेल ने बताया, "आपको अपने भाई-बहनों या अपने रिश्तेदारों के साथ सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी होगी जिसमें झड़गे होंगे। आप उन्हें हल्के में लेंगे। हमारे माता-पिता ने हमें सिखाया है कि अपने भाई-बहनों या परिवार के किसी भी सदस्य को कभी हल्के में न लें। अगर आपको लगता है कि सलमान( Salman Khan) की बाजार में कीमत एक करोड़ है और वह आपके होम प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं, तो उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये दीजिए। उन्हें ज़्यादा दीजिए। किसी को भी हल्के में मत लीजिए और अपने परिवार का सम्मान कीजिए।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article