बॉलीवुड

Sofia Ansari ने Shah Rukh Khan के Chaleya Song पर नचाई ऐसी कमरिया, लड़के हुए दीवाने

Sofia Ansari dancing on Chaleya Song: सोशल मीडिया स्टार सोफिया अंसारी (Sofia Ansari) ने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म जवान (Jawan) के सुपरहिट गाने चलेया पर थिरकती दिख रही हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आइए आपको सोफिया अंसारी का बोल्ड डांसिंग वीडियो दिखाते हैं...

Image

Sofia Ansari dancing video

Sofia Ansari dancing on Chaleya Song: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म जवान (Jawan) की धूम इस वक्त हर ओर दिखाई दे रही है। फिल्म सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं, जिस कारण इंस्टाग्राम पर लोग इन पर डांसिंग वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया स्टार सोफिया अंसारी (Sofia Ansari) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वो किंग खान के सुपरहिट गाने चलेया (Chaleya Song) पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। सोफिया अंसारी के इस डांसिंग वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sofia Ansari ने किया चलेया गाने पर डांस

सोफिया अंसारी अपनी बोल्ड वीडियो के लिए लोगों के बीच पहचानी जाती हैं। अदाकारा ने शाहरुख खान के रोमांटिक गाने चलेया पर बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सिर्फ बिकिनी में नजर आ रही हैं। फैंस को किंग खान को रोमांटिक गाने पर सोफिया अंसारी का बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आप सोफिया अंसारी के इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

फैंस बोले- नयनतारा भी फेल है...

सोफिया अंसारी का डांसिंग वीडियो देखकर फैंस बोल रहे हैं कि इस गाने में किंग खान के साथ सोफिया अंसारी को ही होना चाहिए था। सोफिया अंसारी की अदाओं के सामने नयनतारा भी फेल हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'आपने तो नयनतारा को भी फेल कर दिया है। आप नम्बर 1 हो।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article