Aditya Roy Kapur New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आदित्य रॉय कपूर की लास्ट रिलीज हुई कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। जिसके बाद से आदित्य रॉय कपूर का नाम किसी नई मूवी से नहीं जुड़ रहा था। इन सब के बीच अब आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक नई खबर सामने आई है। आदित्य रॉय कपूर के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी हैं। तो चलिए जानते हैं आदित्य रॉय कपूर किस फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
आदित्य रॉय कपूर को मिला नया प्रोजेक्ट
एक्टर आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म है। आदित्य रॉय कपूर का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर अब एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम करने जा रहे हैं। ये उनकी 'ये जवानी है दीवानी', 'ओके जानू' और 'कलंक' के बाद धर्मा के साथ चौथी फिल्म होगी। लेकिन ये कोई हॉरर थ्रिलर नहीं है, जैसा कि पहले अफवाहों में चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य की ये नई फिल्म एक स्लैशर कॉमेडी है। फिल्म स्लैशर फिल्मों के पारंपरिक ढांचे को अपनाएगी। फिल्म में तेज-तर्रार डायलॉग, मजेदार परफॉर्मेंस और थोड़ा ज्यादा खूनी-खराबा वाला माहौल होगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे नए डायरेक्टर कोलिन कॉलिन डी'कुन्हा (Collin D'Cunha) डायरेक्ट कर रहे हैं। ये उनकी पहली फीचर फिल्म होगी। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
इस फिल्म में नजर आए थे आदित्य रॉय कपूर
एक्टर आदित्य रॉय कपूर लास्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' (Metro In Dino) में नजर आए थे। इस फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अहम रोल में थी। आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
