Sitaare Zameen Par Twitter Review: बीते 3 सालों से आमिर खान (Aamir Khan) के कमबैक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। 20 जून को आमिर खान की सबसे चर्चित मूवी 'सितारे जमीन पर' दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए लोगों ने बहुत ही लंबा इंतजार किया था। फिल्म को देखने के बाद आप लोगों ने अपने रिव्यू भी साझा करते ने शुरू कर दिए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) देखने के बाद इसे बेहद शानदार बताया है। कई लोगों ने तो आमिर खान स्टारर को 'मास्टरपीस' तक कह दिया है।
आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' को लेकर रिव्यू लोगों ने एक्स अकाउंट (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा किए हैं। एक यूजर ने वीडियो में कहा, 'आमिर खान की मूवी बहुत अच्छी है। फुल ऑफ कॉमेडी है और जो मैसेज फिल्म के माध्यम से दिया गया है वो बेहद खास है। फिल्म में कॉमेडी भी शानदार है। आमिर खान की एक्टिंग लाजवाब है।' कई लोगों ने यहां तक कहा कि फिल्म में कई ऐसे इमोशनल सीन्स हैं, जो ऑडियंस को कनेक्ट करने में सफल रहते हैं। कईयों ने लोगों ने यह भी अपील की है कि यह मूवी जरूर देखनी चाहिए।
आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस मूवी में आमिर खान एक बास्केटबॉल के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी फैन्स ने पसंद किया है। 'सितारे जमीन पर' स्पेनिश मूवी 'चैंपियंस' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।
