बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par REVIEW Out: लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ जाती है आमिर खान की फिल्म, मिलेगा खास संदेश

Sitaare Zameen Par REVIEW Out: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) इसी हफ्ते यानी 20 जून सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अगर आप भी इस मूवी को देखने का मन बना रहे हैं तो जानिए लीजिए कैसी है 'सितारे जमीन पर'।

Sitaare Zameen Par REVIEW Out

Sitaare Zameen Par REVIEW Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ नजर आ रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' के माध्यम से लंबे समय के बाद कमबैक करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को सभी ने पसंद किया है। हाल ही में पत्रकार रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में आमिर खान ने अपनी मौजूदगी जाहिर की थी। इस दौरान रजत शर्मा ने आमिर खान स्टारर को लेकर अपना रिव्यू साझा किया।

जानिए कैसी है फिल्म 'सितारे जमीन पर'?

आमिर खान को रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में देखा गया, जहां उन्होंने अपनी फिल्म की लेंग्थ और इसके बारे में बात की। रजत शर्मा ने भी फिल्म के बारे में अपना रिएक्शन देते कहा कि यह एक बेहद प्यारी फिल्म है। उन्होंने बताया कि 'सितारे जमीन पर' को देखकर उन्हें बहुत मजा आया। रजत शर्मा ने यह भी कहा कि आमिर खान ने इस मूवी के माध्यम से एक प्यारा संदेश भी दिया है। रजत शर्मा ने कहा, 'मैं तो हर दर्शक से कहूंगा कि इस मूवी को जरूर देखने जाएं। इस फिल्म में आपने जिस तरह से इस सब्जेक्ट को खोला और उसमें एक जगह आप कहते हैं कि 'हम इन बच्चों को बुद्धि से कमजोर समझते हैं, लेकिन ये हमसे ज्यादा तेज हैं।' हम उन्हें सिखाना चाहते हैं लेकिन इन्होंने हमें बहुत कुछ सिखाया है।'

'सितारे जमीन पर' की तारीफ करने के लिए आमिर खान ने रजत शर्मा को धन्यवाद दिया। उन्होंने 'सितारे जमीन पर' को 'तारे जमीन पर' का सेकंड पार्ट बताया। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म हंसते-हंसते कब गुजर जाती है, पता ही नहीं चलता। बताते चलें इस मूवी में आमिर खान को एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में आमिर खान न्यूरोडाइवर्जेंट एडल्ट्स को ट्रेन करने के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article