बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par: क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी Aamir Khan की फिल्म, दो फ्लॉप्स के बाद होगा धांसू कमबैक

Sitaare Zameen Par on Christmas 2024: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने कमबैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी।

Image

Aamir Khan

Sitaare Zameen Par on Christmas 2024: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपने धांसू कमबैक के लिए एकदम तैयार हैं। इस समय आमिर खान अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की शूटिंग में व्यस्त हैं। लगातार बैक टू बैक फ्लॉप्स देने के लिए बाद आमिर खान ने एक बड़ी देनी तैयारी कर ली है। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए अभिनेता ने 'सितारे जमीन पर' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बताया गया है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर ये फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीवी9 से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'बतौर लीड एक्टर मेरी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' होगी। हम इस फिल्म को साल के अंत यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह एक दिलचस्प फिल्म होगी और मुझे इसकी कहानी काफी पसंद आई है। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी गई है।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में दिखाई देंगी। आमिर खान ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' की थीम कुछ 'तारे जमीन पर' की तरह होगी। फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। आमिर खान के इस धांसू कमबैक के लिए फैन्स भी बेताब हैं। आखिरी बार आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आई थीं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article