बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par में 23 साल छोटी Genelia D’Souza संग काम पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'उम्र से हमें...'

Aamir Khan on Age Gap With Genelia: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) इसी महीने की 20 तारीख को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अपनी उम्र से लगभग 23 साल छोटी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) संग ऑनस्क्रीन शेयर करने पर आमिर खान ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Aamir Khan on Age Gap With Genelia

Aamir Khan on Age Gap With Genelia: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपकमिंग इमोशनल ड्रामा 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) से एक बार फिर बड़े परदे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। इस समय आमिर खान फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) नजर आएंगी। आमिर खान ने ही साल 2008 में फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से जेनेलिया डिसूजा को बॉलीवुड में अपने भांजे इमरान खान (Imran Khan) के अपोजिट इंट्रोड्यूस कराया था। अब फिल्म 'सितारे जमीन पर' में अपनी उम्र से 23 साल छोटी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा संग काम करने को लेकर आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी दी है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करने हुए आमिर खान ने कहा, 'मुझे पता था कि मेरी और जेनेलिया डिसूजा की उम्र को लेकर सवाल जरूर आएगा। बहुत लंबा समय हो गया है और अब इमरान खान भी काफी मेरी आगे का हो गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'इस समय हमारे पास वीएफएक्स का मौका है। आज के समय से पहले अगर मुझे 18 साल के लड़के की भूमिका निभानी होती थी तो मुझे प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। अनिल कपूर ने फिल्म 'ईश्वर' (1989) में 80 साल के इंसान की भूमिका निभाई थी। मगर अब आप वीएफएक्स की मदद से स्क्रीन पर 80, 40 या 20 साल के आसानी से दिख सकते हैं। अब एक्टर्स के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।'

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है। 'सितारे जमीन पर' साल 2018 में आई स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक है। इससे पहले आमिर खान को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article