बॉलीवुड

Singham 3: 'पुष्पराज' की दहाड़ से अजय देवगन ने पीछे खींच पैर, 'सिंघम अगेन' की बदली रिलीज डेट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 05:46 PM IST

Singham 3 Release Date Postponed: अजय देवगन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार की 'सिंघम 3' की शूटिंग पूरी न होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट में देरी देखने को मिल सकती है। अब फिल्म 15 अगस्त की जगह इस दिन रिलीज होगी।

Image

Instagram

Singham 3 Release Date Postponed: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही अजय देवगन, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'सिंघम 3' (Singham 3)' को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिल्म के हीरो से लेकर विलेन तक का लुक सामने आ चुका है। अब इन सब के बाद फैंस को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'सिंघम 3' की रिलीज का इंतजार है। लेकिन इसी बीच फिल्म 'सिंघम 3' की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स 'सिंघम 3' की रिलीज डेट को बदलने जा रहे हैं।

'सिंघम 3' की बदली रिलीज डेट

अजय देवगन, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंघम 3 (Singham 3 Release Date)' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सिंघम अगेन' के मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का मन बना लिया है। खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में देरी होने के कारण रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। जियो ने रोहित शेट्टी को फिल्म 'सिंघम 3' को 2024 की दीवाली पर रिलीज करने के सलाह दी है। आपको बता दें फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था। लेकिन अभी तक मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

'पुष्पा 2' से होने वाली थी टक्कर

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' की बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म 'पुष्पा 2 (Pushpa 2)' से टक्कर होने वाली थी। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article