वेब सीरीज

Pushpa 2 OTT Rights: 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले मेकर्स को किया मलामाल, इतने करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 12:18 PM IST

Pushpa 2 OTT Rights Sold: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' के ओटीटी राइट्स को बेच दिया गया है। इस बार फिल्म को प्राइम वीडियो पर नहीं बल्कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

Image

Instagram

Pushpa 2 OTT Rights Sold: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही फिल्म में 'पुष्पा 2' का धांसू टीजर सामने आया था। इस से पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन का लुक रिलीज किया गया था। अब इन सब के बाद फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2 OTT) के ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है।

इतने में बिके 'पुष्पा 2' के ओटीटी राइट्स

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' से धमाल मचाने के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट से बॉक्स ऑफिस को हिलाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के धांसू टीजर के बाद ये बात तय हो गई है कि अल्लू अर्जुन की ये 'पुष्पा 2' पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली है। लेकिन फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही धांसू कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू आर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। फिल्म के ओटीटी राइट्स को नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपये में खरीदा है। फिल्म की रिलीज से पहले हुई इस धांसू कमाई ने मेकर्स को मलामाल कर दिया है।

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 2'

रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल की फिल्म 'पुष्पा 2' इसी साल 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article