Singham Again: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी एक्शन पैक फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। ऐसे में उनकी कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। सिंघम अगेन की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले शुरू हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म में कौन एक्ट्रेसेस लीड रोल में होने वाली हैं।
कई दिनों से खबरें आ रही थी की रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में है। ऐसे में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा था क्यूंकि वो रोहित की काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया जा रहा है, फिल्म में वो अजय देवगन (Ajay Devgn) की बीवी का किरदार निभाएंगी। इससे पहले भी करीना कपूर (Kareena Kapoor) सिंघम रिटर्न्स में नजर आ चुकी हैं, जो बॉक्स ऑफिस सुपर हिट रही थी। हालांकि इस खबर पर मेकर्स से कोई बयान सामने नहीं आया है।
इसी के साथ खबर है की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी में नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ सूर्यवंशी सिंघम, सिम्बा, सिंघम रिटर्न्स के बाद सिंघम अगेन से रोहित एक्शन पैक मूवी से कमबैक कर रहे हैं। फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। रोहित शेट्टी की ये फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज होने जा रही है, हालांकि मेकर्स इसे पुष्पा 2 को लेकर टाल सकते हैं।
