बॉलीवुड

Singham Again: खून से लथपथ दिखा Arjun Kapoor का चेहरा, फर्स्ट लुक देख थर्रा जाएंगे लोग

Arjun Kapoor First Look From Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की एंट्री फिल्म 'सिंघम अगेन' में अब कन्फर्म हो गई है। अजय देवगन ने थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक शेयर किया है। फैन्स भी उनका लुक देख कांप उठे हैं।

Image

Arjun Kapoor and Ranveer Singh

Arjun Kapoor First Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर की एंट्री पर पक्की मुहर लगा दी है। हाल ही में 'सिंघम अगेन' के लीड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया है। 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन कपूर के धांसू लुक को देखने के बाद फैन्स ने भी कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। अजय देवगन ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अर्जुन कपूर इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं, दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर के सामने रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं।

अजय देवगन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस तूफान के लिए तैयार हो जाओ️। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आपका स्वागत है।' रोहित ने भी पिक्स साझा करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है!' क्या मैं कह सकता हूं – अर्जुन कपूर!' अर्जुन ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के कॉप्स यूनिवर्स का हिस्सा बनकर दुनिया के टॉप पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि सिंघम अगेन में तबाही मचेगी।' रणवीर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, मेरे बाबा सबसे बुरे!!!'

'सिंघम 3' (singham 3) में केवल अजय देवगन को सिंघम के रूप में वापस नहीं लाया गया है बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अपने वीर सूर्यवंशी के किरदार को दोहराएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी सिम्म्बा के रूप में वापसी हुई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article