बॉलीवुड

Singham Again के सेट पर घायल हुए अजय देवगन, एक्शन सीन शूट करते समय आंख में लगी चोट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2023, 12:09 PM IST

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से खबर सामने आई है कि एक्टर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। फिलहाल एक्टर बिल्कुल ठीक और जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Ajay Devgn (credit pic: instagram)

Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण समते कई कलाकार साथ में नजर आने वाले हैं। पहली बार है जब इतने सारे स्टार्स साथ में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय सिंघम अगेन के सेट पर चोटिल हो गए हैं। कुछ समय पहले ही रणवीर और अजय ने रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट उन्हें बाद में ज्वाइन करेगी।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजय रोहित के साथ फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान उनका फेस किसी चीज से टकराया जिससे उनकी आंख जख्मी हो गई। अजय ने शूटिंग से कुछ घंटों का ब्रेक लिया। सेट पर ही डॉक्टर आए और उन्होंने ट्रीटमेंट किया। एक्टर अब बिल्कुल ठीक है और वो जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

सेट पर चोटिल हुए अजय देवगन

अजय जल्द शूट शुरू करेंगे ताकि बाकी लोगों के काम पर असर ना पड़े। सिंघम अगेन की शूटिंग फिल्म सिटी में जल्द शुरू होगी। सिंघम अगेन में कई नए कैरेक्टर देखने को मिलेंगे। दीपिका पादुकोण एसीपी शक्ति का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, सोनू सूद, प्रकाश राज, फरदीन खान, अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article