बॉलीवुड

Sikandar: सलमान खान की हीरोइन बनेगी ये क्यूट हसीना, साजिद नाडियाडवाला ने की मुलाकात

This Actress to Romance Salman Khan in Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस साल ईद के खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की बड़ी घोषणा की थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म के लिए मेकर्स ने हीरोइन की कास्टिंग कर ली है।

Image

Salman Khan

Kiara Advani to Romance Salman Khan in Sikandar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) ऑफर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। कियारा आडवाणी के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स काम करने के लिए बेताब हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। कियारा आडवाणी को साजिद के ऑफिस के बाहर देखे जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्ट्रेस की एंट्री सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) में हो गई है।

कियारा आडवाणी को हाल ही में मुंबई में निर्माता साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर देखा गया था। पैपराजी द्वारा क्लिक किए गए वीडियो के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की 'सिकंदर' में कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाएंगी। बता दें इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस करने जा रहे हैं। फिल्म अगले साल यानी 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज होगी।

साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर कियारा आडवाणी को ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ सफेद टॉप में देखा गया। इस दौरान कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें सलमान खान की 'सिकंदर' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। वैसे सलमान खान (Salman Khan) और कियारा आडवाणी की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article