सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके एक्शन-पैक्ड टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस ने फिल्म के टीजर को काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म में पहली बार सुपरस्टार सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस की तिकड़ी एक साथ आ रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग के लिए तुर्की से 500 डांसर बुलाए गए हैं, जिससे इसकी ग्रांडनेस और भी बढ़ गई है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार "सिकंदर के आखिरी गाने के लिए तुर्की से 500 जबरदस्त डांसर को बुलाया गया था। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और परफेक्शन ने इस गाने को जबरदस्त बना दिया। ये सीक्वेंस बहुत बड़े लेवल पर शूट किया गया, जिसके लिए ध्यान से प्लानिंग और तालमेल बैठाना पड़ा। ये डांसर्स हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी में माहिर हैं और उनकी मौजूदगी ने गाने में एक अलग ही चमक ला दी है। ये फिल्म के सबसे जबरदस्त और ग्रैंड सीन में से एक बन गया है।"
सलमान-रश्मिका करेंगे कमाल
हाल ही में इस फिल्म का नया गाना "जोहरा जबीं" रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था,जो एक डांस नंबर था। वहीं फिल्म का आखिरी गाना इतने बड़े लेवल पर शूट हुआ है और भी जबरदस्त धमाका करने वाला है। सलमान खान इस ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर ज़बरदस्त कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ श्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। सिकंदर साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी है और इसे ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में तैयार किया गया है। ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और ग्रैंड विजुअल्स के साथ एक धमाकेदार सिनेमाई एक्सपीरियंस देने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
