Sikandar Final Box Office Worldwide: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) 30 अप्रैल यानी ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी। भाईजान के फैन्स को उम्मीद थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने के बाद इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता नजर आया। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने दुनिया भर में पहले दिन 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'सिकंदर' का कलेक्शन 177 करोड़ रुपये के करीब रहा है। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करने में विफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'सिकंदर' को बनाने में भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए थे।
एआर मुरुगादॉस द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। इस मूवी में सलमान और रश्मिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखकर फैन्स काफी खुश तो हुए लेकिन यह लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाई। वहीं दूसरी ओर सनी देओल की 'जाट' रिलीज होने के बाद भी 'सिकंदर' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। सलमान खान की यह मूवी अब उनकी फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म में सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
