बॉलीवुड

कियारा आडवाणी को खास अंदाज में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया बर्थडे विश, बोले 'तुम मेरा पसंदीदा चेहरा...'

Sidharth's birthday wish for wife Kiara: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक है। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी कियारा आडवाणी के 34वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। सिद्धार्थ ने कियारा को खुद का सबसे पसंदीदा चेहरा बताया है।

Image

Pic Credit: Instagram/sidmalhotra/

Sidharth's birthday wish for wife Kiara: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज यानी 31 जुलाई के दिन अपना 34वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर कियारा आडवाणी को उनके फैन्स कमेंट्स में लगातार बधाई दे रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी कियारा आडवाणी की उनके जन्मदिन की बधाई दी है। ऐसे में अब कियारा आडवाणी के पति और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कुछ देर पहले ही पत्नी को खास अंदाज में विश किया है। सिद्धार्थ ने इस खास मौके पर कियारा आडवाणी की ये प्यारी सी फोटो भी शेयर की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी कियरा आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कियारा की एक खास और स्टाइलिश फोटो शेयर की है। इस फोटो में कियारा आडवाणी पिंक कलर की ड्रेस कैरी किए हुए नजर आ रही हैं। कियारा की स्माइल पर फैन्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'किसी भी जगह यही मेरा पसंदीदा चेहरा है। हैप्पी बर्थडे लव।' इसके बाद उन्होंने एक पिंक दिल वाला इमोजी भी शेयर की।

Sidharth's Post for Kiara.

Sidharth's Post for Kiara.

बताते चलें 15 जलाई को कियारा आडवाणी मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। कियारा आडवाणी के मां बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैन्स के बीच साझा की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगी। इस मूवी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा को जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में देखा जाएगा, जो 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article