Sidharth Malhotra and Kiara Advani Anniversary wish: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी को आज 7 फरवरी 2024 को 1 साल पूरा हो गया है। सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक हैं, फैंस इस जोड़ी को काफी प्यार देते हैं। इस मौके पर अब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में सिद्धार्थ और कियारा घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं। सिड-कियारा का ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बॉलीवुड के शेरशाह कपल सिड और कियारा अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
दोनों एक साथ टाइम भी बिता रहे हैं।दोनों की एनिवर्सरी के मौके पर फैंस से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
सिद्धार्थ-कियारा ने बिताया बेहतरीन पल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं और घुड़सवारी का एक्सपीरियंस कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'यह सफर और मंजिल की बात नहीं होती है, यह कंपनी है जो मायने रखती है। जीवन नाम के इस सफर में सबसे अच्छा साथी होने के लिए धन्यवाद।' दोनों की ये फोटो फैंस के मन को छू रही है।
