बॉलीवुड

Siddharth-Neelam Wedding: डेटिंग ऐप पर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ को मिली दुल्हनिया, एक्ट्रेस ने खोला राज

Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों-शोरों पर हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि सिद्धार्थ-नीलम (Neelam Upadhyaya) की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी।

Image

Priyanka Chopra

Siddharth-Neelam Wedding: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ जल्द ही नीलम उपाध्याय नाम की लड़की के साथ 7 फेरे लेंगे और घर बसाएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने सुबह ही इंस्टाग्रां के जरिए फैंस को बताया है कि सिद्धार्थ की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें वो डांस परफॉर्मेंस की तैयारियां कर रहे हैं। देसी गर्ल ने हार्पर बाजार से भाई की शादी को लेकर बात की है और एक बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका ने कहा है कि उनके भाई की नीलम से मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उन्होंने खुद भाई का अकाउंट डेटिंग ऐप पर बनाया था। प्रियंका के अनुसार, 'मैंने खुद अपने भाई का डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था। मेरे भाई की नीलम से मुलाकात वहीं पर हुई थी। मुझे खुशी है कि वो इस चीज के लिए मुझे केडिट देता है। मैं खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मैंने अपने भाई के लिए डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया था।'

कभी सिद्धार्थ का जुड़ा था तृप्ति डिमरी संग नाम

अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का नाम एक वक्त अदाकारा तृप्ति डिमरी के साथ जुड़ा था। तृप्ति और सिद्धार्थ की डेटिंग की खबरें बहुत तेजी से फैली थीं, जो थोड़े समय के बाद रुक गईं। ऐसा माना जाता है कि एनिमल के बाद तृप्ति बड़ी स्टार बन गईं और उन्होंने पर्सनल लाइफ की जगह करियर पर ध्यान देने का फैसला किया। तृप्ति के फैसले के बाद सिद्धार्थ ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया क्योंकि वो शादी करके घर बसाना चाहते थे। सिद्धार्थ का फैसला सही साबित हुआ है और आखिरकार किस्मत से उन्हें नीलम मिल गई हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article