बॉलीवुड

होने वाले बेबी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खरीदा 1.12 करोड़ का बेशकीमती गिफ्ट, रोजाना करेगी कियारा इस्तेमाल

Siddharth Malhotra-Kiara Advani Buy a New Car: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी के घर नन्हा मेहमान आने से पहले एक और खुशी आ गई है। वो यह कि एक्टर ने एक नई गाड़ी खरीदी है जिसमें वह अपने होने वाले बेबी को सेफ राइड करवाने वाले हैं। इसकी कीमत करोड़ों में है।

Image

Siddharth Malhotra-Kiara Advani Buy a New Car

Siddharth Malhotra-Kiara Advani Buy a New Car: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा(Siddharth Malhotra) जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी( Kiara Advani) प्रेग्नेंट हैं जिसकी खुशखबरी कपल ने एक साथ फैंस को दी थी। कियारा इन दिनों अपना ध्यान रख रही है और खुद के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है वो यह कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने न्यू बोर्न बेबी के लिए स्पेशल गिफ्ट खरीदा है। इसकी कीमत करोड़ों में है। आइए आपको बताते हैं क्या है वो स्पेशल गिफ्ट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पैपराजी वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) के घर एक ब्रांड न्यू टोयोटा गाड़ी आई है जिसकी कीमत करीब 1.12 करोड़ है। बेबी होने से पहले सिद्धार्थ ने यह गाड़ी खरीदी है और न्यू मॉम टू बी को गिफ्ट की है। जारी हुए वीडियो में देखा जा सकता है ब्रांड न्यू सिल्वर टोयोटा कार नजर आ रही है जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जा रही है। इस वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बेबी के आने से पहले इतना बड़ा गिफ्ट दे दिया आपने।

हालांकि अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि यह गाड़ी सिद्धार्थ ने खरीदी है या कियारा आडवाणी ने। बेशक से यह न्यू बेबी आने की खुशी का ही जश्न नजर आ रहा है। बता दें कि दो दिन पहले कपल को क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी को चेक अप के लिए लेकर जा रहे थे, जिस बीच वह पैपराजी पर गुस्सा हो गए और कैमरे को अंदर रखने के लिए कहा था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article