Shreya Ghoshal Cancelled Surat Concert: सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपना सूरत का शो रद्द करने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच श्रेया घोषाल ने अपने कॉन्सर्ट को रद्द करने का मन बनाया और आयोजकों से बात कर आज होने वाले शो को न करने का फैसला लिया है। श्रेया घोषाल ने अपने फैंस के साथ भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है और रिफंड देने की बात कही है।
श्रेया घोषाल ( Shreya Ghoshal) का यह शो पंडित दिन दयाल उपाधाय स्टेडियम में 7 बजे से 11 बजे तक आज शनिवार को होने वाला था। जिसे कल रात रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने फैंस को दी है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ,"हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों ने कलाकारों के साथ मिलकर इस शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का फैसला किया है। सभी टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा और राशि वैसे के वैसे से आपके मूल भुगतान मोड में वापस कर दी जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए, events@district.in पर लिखें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.
बता दें कि इससे पहले सिंगर अरिजित सिंह( Arijit Singh) ने भी अपना शो रद्द करने का फैसला किया था। उनका शो चेन्नई में होने वाला था जिसे सिंगर ने कैन्सल कर दिया। पहलगाम आतांकी हमले के दुख में इंडस्ट्री के सभी स्टार्स शोक व्यक्त कर रहे हैं।
