Shraddha-Rahul Watched Welcome To The Jungle: अहमद खान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) 26 जून को रिलीज की गई है। शुरुआती वीकेंड में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई है। इसके अलावा दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को थिएटर में देखने का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Love And War On-Set Death: पीड़ित परिवार को देने होंगे 50 लाख रुपये, FWICE ने संजय लीला भंसाली से की मांग)
श्रद्धा-राहुल ने देखी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल'
बॉयफ्रेंड राहुल संग श्रद्धा ने देखी 'वेलकम टू द जंगल'
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को देखते हुए श्रद्धा कपूर काफी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी साथ में दिखाई दे रहे हैं। थिएटर से रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में श्रद्धा, अक्षय कुमार और बाकी कलाकारों वाली कॉमेडी फिल्म का भरपूर आनंद ले रही हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस लगातार हंसती हुई नजर आ रही हैं। फैन्स को वीडियो में श्रद्धा और राहुल की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। श्रद्धा कपूर साल 2024 से राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि रिलेशनशिप में होने की खबरों पर श्रद्धा और राहुल ने पब्लिक में अभी तक पुष्टि नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...')
'ईथा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों फिल्म 'ईथा' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म भारत की तमाशा परंपरा की मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड होगी। हाल ही में इस मूवी का टीजर भी जारी किया गया है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया। टीजर में श्रद्धा कपूर के बदले हुए लुक ने सभी का ध्यान खींचा।
