बॉलीवुड

60 Cr Fraud Case: शिल्पा शेट्टी–राज कुंद्रा पर जांच तेज, बिपाशा बसु -नेहा धूपिया-एकता कपूर को नोटिस भेजने की तैयारी

Shilpa Shetty-Raj Kundra Fraud Case : शिल्पा शेट्टी-राज कुन्द्रा के 60 करोड़ फ्रॉड मामले का केस सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में बिपाशा बसु-नेहा धूपिया और एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। अब मुंबई पुलिस इन तीनों एक्ट्रेस से भी पूछताछ करने वाली है।

Image

Image Source: Instagram

Shilpa Shetty-Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अब इस केस में बॉलीवुड की तीन और बड़ी हस्तियों — बिपाशा बासु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को जांच के दायरे में लाने जा रही है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में यह जानकारी मांगी जाएगी कि राज कुंद्रा( Raj Kundra) की कंपनी से उन्हें कितनी राशि मिली और किस तरह से दी गई। अधिकारियों का कहना है कि वे पैसों के लेन-देन को गहराई से समझना चाहते हैं। यह मामला तब सामने आया जब कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि शिल्पा और राज ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपये का चूना लगाया। उनका कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर राज कुंद्रा को रकम दी, लेकिन बाद में पता चला कि पैसे बिजनेस में न लगाकर निजी खर्चों में उपयोग किए गए।

कुंद्रा का बयान और जांच का फोकस

ईओडब्ल्यू ने इस सिलसिले में राज कुंद्रा से पूछताछ भी की है। कुंद्रा का कहना है कि रकम का एक हिस्सा उन्होंने अभिनेत्रियों को फीस के रूप में दिया था। पुलिस का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि राज कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी’ के जरिए पैसों का वास्तविक इस्तेमाल कैसे हुआ। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि शिकायतकर्ता के आरोप कितने सही हैं।

वीडियो की जांच भी अहम

पूछताछ में जब राज कुंद्रा से पूछा गया कि ‘बेस्ट डील’ प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए वीडियो कहां हैं, तो उन्होंने दावा किया कि ये पहले ही मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि इन वीडियोज़ की दोबारा जांच ज़रूरी है और उन्हें फिर से कब्ज़े में लिया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article