बॉलीवुड

Shilpa Shetty ने वैष्णो देवी की शरण में मां के साथ मनाया मदर्स डे, चार धाम यात्रा की करेगी शुरुआत

Shilpa Shetty at Vaishno Devi Yatra: एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि अदाकारा अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंची। आइए आपको दिखाते हैं यात्रा की कुछ झलक

Image

Shilpa Shetty at Vaishno Devi Yatra

Shilpa Shetty at Vaishno Devi Yatra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) शनिवार को अपनी बहन शमिता शेट्टी( Shamita Shetty) और मां के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना हुई। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि अदाकारा अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंची। आइए आपको दिखाते हैं यात्रा की कुछ झलक

शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैष्णो देवी यात्रा की कुछ झलक दिखाई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि अदाकारा अपनी बहन और मां के साथ हेलीकॉप्टर में बैठी है। सभी जी माता दी के नारे लगा रहे हैं। उनके साथ में शिल्पा की नन्ही गुड़िया भी नजर आ रही है। शिल्पा ने इस मौके पर पिंक सूट पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है है। शमिता और उनकी मां ने भी पिंक सूट पहना है। इसके बाद वह कटरा उतने के बाद वादियों की झलक दिखा रही है, आगे शिल्पा ने यात्रा के दौरान खच्चर पर बैठकर आगे बढ़ते हुए की वीडियो बनाई। शिल्पा ने इसे पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी दिया जिसमें लिखा है- वैष्णोदेवी में हमारी देवी के साथ। हैप्पी मदर्स डे, आज, कल और हर दिन माँ। हम आपसे प्यार करेंगे और हमेशा आपका जश्न मनाएंगे।

बताते चले की शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को चार धाम यात्रा की शुरुआत की है। वह अपनी मां और बहन के साथ केदारनाथ के लिए रवाना होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article