देशभर में 15 अगस्त का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने अपने-अपने अंदाज में इस दिन का जश्न मनाया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने परिवार के साथ घर पर तिरंगा फहराया। एक्ट्रेस का तिरंगा फहराते समय का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में शिल्पा की बहन शमिता, उनके बच्चे और पति झड़ा फहराने के लिए घर से बाहर आए थे। बैकग्राउंड में जन गण मन बज रहा है। एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कते हुए कहती हैं कि प्लीज भाई इसके साथ मजाक मत कीजिए। आप इसको बंद कीजिए।
BSF के जवानों के साथ एक्ट्रेस ने मनाया आजादी का जश्न
एक्ट्रेस का ये जेश्चर लोगों को पसंद आ रहा है। लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने सभी फैंस को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ आजादी का जश्न मनाया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस पंजाब के हुसैनीवाली बॉर्डर पर पहुंची थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस संग डे टू डे लाइफ की अपडेट को शेयर करती हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई थी। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
