बॉलीवुड

क्रोएशिया के कैफे में बैठी लड़की पर चिल्लाने लगे शिल्पा शेट्टी-राज कुन्द्रा, विडियो वायरल होते ही लोगों ने किया ट्रोल

Shilpa Shetty Shouting at Lady: इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) की वीडियो शेयर की है। जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ किसी कैफे के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी एक लड़की से बेवजह लड़ रही है। आइए बताते हैं पूरी बात

Image

Shilpa Shetty Shouting at Lady

Shilpa Shetty Shouting at Lady: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने दो दिन पहले क्रोएशिया में अपना शानदार 50वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंची थी और बेहद आलीशान तरीके से जन्मदिन का जश्न मनाया। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई थी। अब शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) और राज कुन्द्रा( Raj Kundra) बेवजह एक लड़की पर चिल्लाने लगे और जिससे माहौल बिगड़ गया और सभी लोग जुट गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) की वीडियो शेयर की है। जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ किसी कैफे के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो पर नजर डाले तो भीड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- "यह घटना आज (9.06.2025) क्रोएशिया के हवार द्वीप में हुई। एक विदेशी महिला अपना खाना खा रही थी और वे (शिल्पा शेट्टी और उनकी टीम) ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। विदेशी लड़की ने उनसे आवाज कम करने को कहा, लेकिन राज कुंद्रा ( Raj Kundra) ने जवाब दिया, "आप नहीं जानते कि हम कौन हैं।" मैं उस लाइन को वीडियो में रिकॉर्ड नहीं कर सका, क्योंकि यह बहुत अचानक हुई थी। आप स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार खड़ा है और शिल्पा शेट्टी और उनकी टीम कह रही है, "हमसे बात मत करो, हम तुम्हें सुनना नहीं चाहते।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को इस तरह से नहीं करना चाहिए। वहीं एक यूजर का कहना है कि इंडियन लोग बहुत तेज बात करते हैं और जोर-जोर से बोलते हैं जिससे सारा माहौल खराब हो जाता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article