बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'रामायण' के कोरियोग्राफर होंगे Shiamak Davar, पुष्टि करते हुए कहा, 'यह एक जिम्मेदारी...'

Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने हाल ही में पुष्टि करते हुए बताया कि वो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। रणबीर कपूर, रवि दुबे और बाकी कलाकारों को कोरियोग्राफ करने के लिए श्यामक भी बेहद उत्साहित हैं।

Image

Shiamak Davar Choreographing For Ranbir Kapoor's Ramayana

Ranbir Kapoor's Ramayana: इंडियन सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने 'दिल तो पागल है' में अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। अब श्यामक डावर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी ने सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'रामायण' के लिए बतौर कोरियोग्राफर चुना है। श्यामक अब इस मूवी के माध्यम से अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने खुद भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वो ऑफिशियल तौर पर नितेश तिवारी की इस पौराणिक महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे सहित बाकी कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं।

'रामायण' को कोरियोग्राफ करेंगे रणबीर कपूर

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए श्यामक ने फिल्म 'रामायण' के कोरियोग्राफर होने की पुष्टि की। इस दौरान श्यामक से पूछा गया कि क्या वह कभी "दिल तो पागल है" जैसी कोई फिल्म दोबारा करेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अभी ये जो नई फिल्म कर रहा हूं वो ;दिल तो पागल है; नहीं है, वो रामायण है। तो देखते हैं क्या होता है।' इस दौरान श्यामक ने कन्फर्म करते हुए कहा कि वो हमेशा फिल्मों को लेकर उत्साहित रहते हैं। यही वजह है कि वो 'रामायण' को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

श्यामक ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को कोरियोग्राफ करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'यह एकदम अलग है और इसलिए मैं इस मूवी को कर रहा हूं।' 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म में यश को रावण के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। यह मूवी अगले साल दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article