बॉलीवुड

साजिद नाडियाडवाला के बेटे शुभान नाडियाडवाला को लॉन्च करेंगे शशांक खैतान, तैयारियां शुरू

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadawala) ने इंडस्ट्री को टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स दिए हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार करते हैं। साजिद नाडियाडवाला इंडस्ट्री में दूसरों के बच्चे लॉन्च करने के बाद अब अपने बेटे शुभान नाडियाडवाला (Shubhan Nadiadwala) को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खबरें हैं शुभान को जल्द ही शशांक खैतान इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे।

Image

Sajid Nadiadwala

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुद को पिछले कुछ सालों में बड़े प्रोड्यूसर के तौर पर स्थापित किया है, जिनके बैनर के लिए सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार समेत सभी बड़े कलाकार फिल्में करते हैं। साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म सिकंदर भी साजिद नाडियाडवाला के बैनर की ही होगी, जिसमें सलमान खान दिखाई देंगे। दूसरे स्टार्स पर रुपये लगाने वाले साजिद नाडियाडवाला जल्द ही अपने बेटे पर दांव खेलते दिखाई देंगे। अगर मीडिया में सामने आई खबरों की मानें तो साजिद नाडियाडवाला जल्द ही अपने बेटे शुभान नाडियाडवाला को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे, जिसके लिए उन्होंने शशांक खैतान संग हाथ मिलाया है।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, "शुभान नाडियाडवाला को बॉलीवुड में लॉन्च करने की जिम्मेदारी शशांक खैतान ने उठाई है। शशांक खैतान शुभान को एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। फिल्म का पेपरवर्क शुरू हो चुका है और ये फिल्म 2025 के मध्य तक फ्लोर पर आ जाएगी। शशांक ने जो कहानी लिखी थी, उसके लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। शशांक की ये तलाश शुभान पर जाकर रुकी, जिसे वो इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे। शशांक ने शुभान के साथ एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी हैं।"

सूत्र ने बताया है कि शुभान बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और लम्बे समय से खुद को तैयार कर रहे थे। शुभान को जब शशांक खैतान का ऑफर आया तो वो मना नहीं कर पाए और उन्होंने हां कर दी। सूत्र के अनुसार, "शुभान खुद को काफी समय से एक्टिंग और डांस में ट्रेन कर रहे थे। वो लव स्टोरी से डेब्यू करेंगे, जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। शुभान अपने पिता के साथ कई फिल्मों के प्रोडक्शन में साथ रह चुके हैं और उन्हें फिल्ममेकिंग का बारीकियां बता हैं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article