बॉलीवुड

Aankhon ki Gustaakhiyan: विक्रांत-शनाया की फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देखने को मिलेगी 'आंखों की गुस्ताखियां'

Aankhon ki Gustaakhiyan Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' इन दिनों चर्चा में है। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की मूवी की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।

Image

Aankhon ki Gustaakhiyan release date

Aankhon ki Gustaakhiyan Release date: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म 12 वीं पास को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अब विक्रांत मैसी नए अवतार में नजर आने वाली है। अपकमिंग फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। इस मूवी से शनाया कपूर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसकी रिलीज डेट के बारे में बताया गया है।

विक्रांत और शनाया की 'आंखों की गुस्ताखियां' की रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत और शनाया की 'आंखों की गुस्ताखियां' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। मेकर्स की तरफ से फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'इस मानसून सिर्फ फिसलिए मत, बल्कि प्यार को भी महसूस करिए।' बता दें कि विक्रांत और शनाया की मूवी 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म की कहानी रोमांस और भूत-प्रेत के इर्द-गिर्द है।

चर्चा में रहती हैं शनाया कपूर

बताते चलें कि शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं। अनन्या और सुहाना की तरह ही शनाया भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शनाया कपूर का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में भी शनाया कपूर सबको टक्कर देती है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पहली मूवी में वो कैसा परफॉर्म करती है। फिलहाल सभी लोगों की नजरें उनपर टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article