बॉलीवुड

पहली मूवी का पोस्टर देखकर स्टेज पर ही रोने लगी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने संभाला न्यू एक्ट्रेस का होश

Shanaya Kapoor get Emotional: अपनी पहली फिल्म हर कलाकार के लिए खास होती है। ऐसे ही जब शनाया कपूर को उनकी पहली फिल्म का पोस्टर दिखाया गया तब वह इमोशनल हो गई। एक्ट्रेस स्टेज पर अपने आंसू तक नहीं रोक पाई। उनके को-स्टार विक्रांत मैसी ने उन्हें संभाला। आइए आपको दिखाते हैं इस इवेंट की वीडियो

Image

Shanaya Kapoor get Emotional

Shanaya Kapoor get Emotional: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर( Sanjay Kapoor ) की बेटी शनाया कपूर( Shanaya Kapoor ) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शनाया कपूर के साथ अभिनेता विक्रम मेस्सी नजर आने वाले हैं। हाल ही में अवॉर्ड शो के दौरान जब उनकी फिल्म का पोस्टर स्क्रीन पर दिखाया गया तब वह भावुक हो गई। एक्ट्रेस की आंखों में आँसू आ गए और वह इमोशनल नजर आई। इस मौके उनके को-स्टार विक्रांत मैसी ने उन्हें संभाला।

बीती रात हुए इवेंट में शनाया कपूर ने शिमरी साड़ी पहनी थी जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने फैशन गेम को शोल्डर-लेंथ हेयर और स्मोकी आईज के साथ और भी बेहतरीन बनाया। अपनी डेब्यू फिल्म के फर्स्ट लुक रिवील में खुद को बड़े पर्दे पर देखने के बाद शनाया स्टेज पर रो पड़ीं। बाद में उन्हें विक्रांत मेस्सी ने उन्हें संभाला और गले लगाया। एक्ट्रेस बार-बार अपने आँसू पोंछ रही थी और खुद पर कंट्रोल कर रही थी। शनाया कपूर को इस तरह देखकर उनके फैंस का मन भी उदास हो गया।

आँखों की गुस्ताखियां फिल्म

विक्रांत मैसीऔर शनाया कपूर स्टार मूवी "आंखों की गुस्ताखियां" 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में, वह विक्रांत मेस्सी के साथ हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और मिनी फ़िल्म्स के तहत मानसी और वरुण बागला ने इसका निर्माण किया है, जिसमें विशाल मिश्रा ने संगीत दिया है। कहानी रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी द आइज हैव इट का रूपांतरण है, जो दो दृष्टिहीन पात्रों के बीच रोमांस पर केंद्रित है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article