बॉलीवुड

पठान-जवान को हिट कराने के लिए शाहरुख खान ने चली थी ये चाल, इस पंडित के कमाल से बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर हुई थी फिल्में

Shahrukh Khan Take Vastu Tips: शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के अच्छे दोस्त और फिल्म निर्माता आनंद पंडित( Anand Pandit) ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को कुछ वास्तु टिप्स दी थी, जिसने कमाल कर दिखाया। वे टिप्स फॉलो करने के बाद स्टार की फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।

Image

Shahrukh Khan Take Vastu Tips from Aanad pandit

Shahrukh Khan Take Vastu Tips: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) पिछले दो दशक से जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग और बेहतरीन बर्ताव के कारण उन्हें सिनेमा का किंग कहा जाता है। बेशक से शाहरुख खान थिएटर के भी बादशाह हैं लेकिन एक ऐसा समय आया था जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। जब हैरी मेट सेजल, जीरो, फैन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि जब शाहरुख ने दोबारा एंट्री ली तो वह जबरदस्त साबित हुई। इस एंट्री के पीछे की एक वजह भी सामने आई है जिसमें पता चलता है कि शाहरुख खान ने अपने घर में वास्तु टिप्स ली थी जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ।

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के अच्छे दोस्त और फिल्म निर्माता आनंद पंडित( Anand Pandit) ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को कुछ वास्तु टिप्स दी थी, जिसने कमाल कर दिखाया। आनंद पंडित ने स्क्रीन के साथ बातचीत में बताया कि शाहरुख खान उनके पास आए थे और उन्होंने कुछ सलाह मांगी थी, तब मैं उनके घर गया और वास्तु के अनुसार उनके घर में बदलाव किया। इस बदलाव ने अपना असर दिखाया और उनकी फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। शाहरुख खान पहले भी अपने घर में वास्तु टिप्स को अपना चुके हैं। हमने उनके घर में कुछ ऊर्जा समायोजन किए, और मुझे खुशी है कि यह उनके लिए कारगर रहा। वह इतने विनम्र हैं कि इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हैं ।

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर इन दिनों सिद्धार्थ आनंद के साथ किंग पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री और उनकी बेटी सुहाना खान नजर आने वाली है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article