बॉलीवुड

Fact Check: "किंग" का गाना हुआ लीक, दीपिका पादुकोण संग लीप लॉक करते दिखें शाहरुख खान, जानें क्या है सच

King Song leaked Fact Check: शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर किंग को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही इसका गाना लीक हो गया है। जिसमें शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Image

King Song leaked Fact Check

King Song leaked Fact Check: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लंबे समय के ब्रेक के बाद किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन पर किंग का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसने हलचल पैदा कर दी थी। हो भी क्यों न किंग की स्टारकास्ट ही इतनी दमदार है कि फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे। खैर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किंग फिल्म का लीक सॉन्ग बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे किंग फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग बता रहे हैं। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है गाने की सच्चाई.

एक्स हैंडल पर एक वीडियो छाई हुई है, जिसमें शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) रोमांटिक डांस कर रहे हैं। इस गाने में शाहरुख खान किंग ( King) वाले लुक में हैं। उनके ग्रे बाल हैं और वह उम्रदराज लग रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण साड़ी पहनी हुई उनकी पत्नी की तरह नजर आ रही है। बैकग्राउन्ड में जो गाना है उसके बोल हैं " मैं तो बहक गया"। इस वीडियो में ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई

अब वीडियो की तह तक जाने के बाद पता चला है कि यह फैंस ने बनाई है, जो की एआई वीडियो है। इसे जवान फिल्म के क्लिप्स से उठाया गया है। यह किंग का गाना नहीं है, बल्कि फैन पेज की वीडियो है। x ग्रोक के अनुसार, "नहीं, उस X पोस्ट में दिया गया वीडियो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग का कोई ऑफिशियल लीक हुआ गाना नहीं है। यह एक फैन-मेड एडिट है जो अपने मज़ेदार और ओवर-द-टॉप वाइब की वजह से वायरल हो गया है। हालांकि वीडियो को ध्यान से देखने के बाद समझ आ रहा है कि यह फेक है।

बात करें किंग की तो शाहरुख खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मूवी से किंग खान की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर रही है। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article